परीक्षा गाइड
न्यायिक सेवा परीक्षा (सिविल जज)
सिविल जज (जूनियर डिवीज़न) की भर्ती, हर राज्य में
यह गाइड अभी जाँच के लिए ड्राफ्ट है। तारीख, पात्रता, अंक और पैटर्न हमेशा आधिकारिक अधिसूचना से मिलाएँ।
परीक्षा के बारे में
सिविल जज (जूनियर डिवीज़न) की भर्ती राज्य का हाई कोर्ट या राज्य लोक सेवा आयोग करता है। ज़्यादातर राज्यों में तीन चरण होते हैं। विषय, अंक और भाषा हर राज्य के नियमों और हर साल की अधिसूचना से तय होते हैं।
परीक्षा कैसे होती है
- प्रारंभिक परीक्षा
ऑब्जेक्टिव प्रश्न, ज़्यादातर राज्यों में केवल छंटनी के लिए।
- मुख्य परीक्षा
लिखित प्रश्न-पत्र: सिविल और आपराधिक विधि, भाषा, और कई राज्यों में निर्णय लेखन।
- साक्षात्कार
मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का साक्षात्कार।
मुख्य विषय
- भारत का संविधान
- BNS, BNSS और BSA
- सिविल प्रक्रिया संहिता
- संपत्ति अंतरण, संविदा, विनिर्दिष्ट अनुतोष और परिसीमा
- राज्य के स्थानीय कानून
- भाषा और निर्णय लेखन
पात्रता
सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 के फैसले (भूमिका ट्रस्ट बनाम भारत संघ, 2026 INSC 904) में मई 2025 का तीन साल की वकालत वाला नियम बदल दिया। 31 मार्च 2027 तक जारी होने वाली भर्तियों में नए विधि स्नातक भी आवेदन कर सकते हैं। 1 अप्रैल 2027 से कम से कम एक साल की वकालत ज़रूरी होगी। चुने गए उम्मीदवार पहले एक साल राज्य न्यायिक अकादमी में प्रशिक्षण और एक साल लॉ क्लर्कशिप करेंगे। आयु और बाकी शर्तें अपने राज्य की अधिसूचना में देखें।